हमारी आदतों का हमारी सेहत पर बहुत प्रभाव पड़ता है | यदि आप की खानपान, वहवहार, व्ययाम, सुबह उठने व सोने की गन्दी आदतें है तो आप का मन व शरीर बहुत जल्द बीमार हो जायेगा | चाहे आप एक हजार गोलियां खा ले या एक हजार ऑपरेशन करा ले तो भी आप इन गन्दी आदतों की वजह से सेहतमंद नहीं हो सकते |
यदि आप की खानपान, वहवहार, व्ययाम, सुबह उठने व सोने की अच्छी आदतें है तो आप का मन व शरीर बहुत जल्द स्वास्थ्य हो कर शक्तिशाली हो जायेगा | चाहे आप एक भी गोली न खाएं या एक भी ऑपरेशन न कराएं तो भी आप इन अच्छी आदतों की वजह से हर बीमारी को हरा दोगे |
आएं जाने आदतें कैसे अपना प्रभाव डालती है
१. आदतें धीरे धीरे असर करती है व आप उसके गुलाम हो जाते हो
जैसे एक वृक्ष जन्म से बहुत छोटा होता है एक बच्चा भी उसे उखाड़ फेंकेगा पर समय के साथ जब वह आगे बढ़ता है तो एक दिन मजबूत वृक्ष बन जाता है तो उसे १० बंदे हिला भी नहीं सकते | यही हमारी आदतों का हाल है , शुरुवात में यह छोटी हो सकती है पर समय के साथ यह मजबूत जाती है | इस लिए यदि यह अच्छी है तो स्वास्थ्य , यदि यह गन्दी है तो बीमारी व हार का आपको सामना करना होगा |
२. 100 अच्छी आदतों में सिर्फ एक गन्दी आदत आप को बर्बाद कर सकती है |
हा यह १०० % सत्य है | सिर्फ एक गन्दी आदत यदि आप के पास ९९ अच्छी आदतें भी हो तो भी १ गन्दी आदत आप को बीमार कर सकती है आएं उद्धरण से समझते है |
मान लीजिय आप ने जम्मू से हैदराबाद हवाई जहाज से जाना है | बहुत अच्छा घूमना एक अच्छी आदत है व इस से आप दुनिया का तजर्बा ले सकते हो |
मान लीजिय सबसे पहले पायलट ने अपनी बिलकुल सही दिशा निर्धारित की जिस से वो अपने लक्ष्य हैदराबाद पहुँच जाता पर उसने अपने मन से इसमें १% राइट साइड परिवर्तन कर दिया व फिर सीधा चलना शुरू किया
आप हैरान होंगे जहाज 150 + km दूर होगा हैदराबाद से राइट साइड
सिर्फ १% का अंतर् लक्ष्य से इतनी दुरी | एक आदत का भी लाइफ यह प्रभाव होता है
३. गन्दी आदत को अच्छी आदत में कैसे बदले
यदि आप चाहते है कि मैं गन्दी आदत को अच्छी आदत में बदल दू तो आप को आपको अपना क्यों स्पष्ट करना होगा |
जाने कैसे
एक दुकान को आग लगी उसमें आपके १०,००० कैश पड़े है यदि आप उस दुकान में जाओगो तो आप को भी आग लग जाएगी | तो कारण बड़ा नहीं , इस लिए आप आग में नहीं जाओगे
पर एक माँ का अगर बच्चा इस दुकान में हो तो वो बिलकुल नहीं सोचेगी व चली जायगी आग में अपने बच्चे को बचाने के लिए | यदि आप का क्यों उच्चा है तो आप आग से भी खेल सकते है | आदत बदलना तो बहुत आसान है |
COMMENTS